Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में पर्यावरण के संरक्षण एवं पौधारोपण के विषय पर वन महोत्सव कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में पर्यावरण के संरक्षण एवं पौधारोपण के विषय पर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लिखित निबन्ध प्रतियोगिता- “एक वृक्ष माँ के नाम” विषय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फारेस्ट आफिसर मनोज कुमार सिंह, के नेतृत्व में जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य अमरपाल सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक रवि जौहरी ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि वन महोत्सव केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला सप्ताह है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन वेंकटेश शंखधार ने किया। इस अवसर पर प्रतिभा मिश्रा, रोली, गीता गाँधी, सलोनी, पायल, स्नेहा, ज्योति, पूजा, शालिनी, पूनम, चिराग, शरद यादव, सचिन वार्ष्णेय, केशव पाराशरी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया येलो डे

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कक्षा पी.जी. से …

error: Content is protected !!