Breaking News

प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Spread the love

बिसौली। डॉक्टरों के समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली सिटी ने ‘डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. अवधेश गुप्ता, डॉ. नवदीप माहेश्वरी, डॉ. जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, डॉ. उज्वल अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल चिकित्सा सेवा प्रदान नहीं करते, बल्कि वे समाज के लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान अमूल्य है। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सचिव प्रशान्त गर्ग, एड. सुमित गोयल, नितिन अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, युग गर्ग आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …