Breaking News

मारपीट घायल युवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शब परिजनों को सौंपा

Spread the love

मारपीट घायल युवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शब परिजनों को सौंपा

सहसवान: एक युवक की मृत्यु हो गई। स्वजन ने पिछले दिनों हुई मारपीट के दौरान घायल होने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी नाथूराम ने 16 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनका पुत्र वीरपाल(32) गांव में जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही राकेश पारिवारिक बातों को लेकर छींटाकशी करने लगा। विरोध करने पर राकेश और उसके पुत्र सोहित व साकित ने वीर पाल को जमीन पर गिरा कर मारपीट की। इस मामले में पीड़ित ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार शाम को वीरपाल की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि मारपीट में वीरपाल के पेट व शरीर में गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …