Breaking News

संभव अभियान एवं दस्तक अभियान सफल बनाने को खंड विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक बुलाई

Spread the love

संभव अभियान एवं दस्तक अभियान सफल बनाने को खंड विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक बुलाई
आसफपुर – बीते दिन गुरुवार को स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर यहां के नवागत खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने एक सामूहिक समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें संभव अभियान एवं दस्तक संचारी अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए ।
इस दौरान स्थानीय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार , बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश विमल , मुख्य सेविका विमला देवी , बी पी एम आशुतोष शर्मा ने संबंधित कर्मचारियों को संभव अभियान व दस्तक अभियान में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिशा निर्देश दिए ।
इस दौरान आसफपुर , दांवरी व सिसरका की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जून माह में चिन्हित सैम बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ई कवच पोर्टल में एक सौ प्रतिशत फीडिंग करने एवं चौथी ए एम सी जांच में सभी गर्भवती महिलाओं का वजन पोषण टेकर फीड करवाने व जुलाई माह से सितम्बर माह तक संभव अभियान एवं दस्तक अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई ।
इस दौरान ए डी ओ लोकमन सिंह , सचिव विनेश कुमार , गजेंद्र पाल सिंह , धर्मवीर सिंह , कपिल गौतम , आशुतोष शर्मा , सगुप्ता बी आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश विमल ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत की नई ‘आंख’ बनेगा EOS-05, आज तड़के होगा प्रक्षेपण

Spread the loveबदायूं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार तड़के 2:55 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह …