Breaking News

अन्य किसी विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजने में असमर्थ है

Spread the love

जनपद बदायूं में जगह-जगह पर प्राथमिक विद्यालय बंद किये जा रहे हैं इसी क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुरुपुरी विनायक वि0 खंड क्षेत्र सालारपुर के उच्च प्राथमिक की किसी अन्य विद्यालय में मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी ग्राम वासियों ने मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है जिससे उनके बच्चों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। उक्त प्रक्रिया के क्रम में सभी ग्रामवासी अपनी न तो सहमति दे रहे है और न ही अन्य किसी विद्यालय/दूसरे ग्राम में अपने बच्चों को पढ़ने भेजेंगे । वर्तमान परिस्थिति व सुरक्षा की दृष्टि से हम अपने बच्चों को अन्य किसी विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजने में असमर्थ है। यदि आप दबाव बनाकर विद्यालय को मर्ज करते है ,तो हमारे बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएंगे,जिसका संपूर्ण दायित्व ,उत्तरदायित्व शासन,प्रशासन का ही होगा।
जिसको लेकर सभी ग्रामवासियों ने मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया और आगे उचित कार्यवाही की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!