Breaking News

विद्युत विभाग ने एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। शुक्रवार को नगर में विद्युत विभाग ने एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 42 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए, और 82 हजार रुपए का राजस्व बसूला गया। विद्युत विभाग की चेकिंग टीम को देखकर बकायादारों में हड़कंप मच गया। जेई मो. मियां कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार को विभाग की टीम ने 42 बकायादारों के कनेक्शन को विच्छेद किया गया है। जिसमें से 18 बाकीदारों ने अपना बिल जमा कर दिया। श्री कुरैशी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपना बकाया समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …