Breaking News

गायब हुई मासूम बच्ची को एक घंटे में किया बरामद

Spread the love

गायब हुई मासूम बच्ची को एक घंटे में किया बरामद

बिल्सी। नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची अचानक से घर से गायब हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को एक घंटे में बरामद कर परिवार के लोगों को सौंप दिया। एसआई मोहित कुमार नैन ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय नातिन अचानक से गायब हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सकि्रय होकर उसकी तलाश शुरु कर दी। जिसके बाद एक घंटे के अंदर बच्ची नगर के खैरी बस स्टैंड के निकट एक स्थान पर रोती हुई मिली। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और उसके बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराणा प्रताप चौक पर कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Spread the love बदायूं। सावन के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को महाराणा …