Breaking News

बदायूं के उझानी में नरऊ गांव में तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने लगाया दूषित पानी से मौत होने का आरोप

Spread the love

बदायूं के उझानी में नरऊ गांव में तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने लगाया दूषित पानी से मौत होने का आरोप

बदायूं के थाना उझानी के समीपवर्ती गांव के रहने वाले मनोज के तीन वर्षीय बच्चे लक्कू की मौत हो गई। शुक्रवार साढ़े तीन बजे मनोज ने बताया कि उसके बच्चे को गुरुवार की रात उल्टी, दस्त होना शुरू हो गए। बच्चे की हालत बिगड़ने पर वह उसे गांव में एक चिकित्सक के यहां ले जाने के बाद उझानी में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए । जहां बच्चे की हालत बिगडती देख वह उसे उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता व ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे की मौत नलों में आ रहे दूषित पानी पीने से हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया दूषित पानी पीने से गांव के रहने वाले मुन्नालाल की पढ़िया, पिंटू का पढ़रा व हरिबाबू के बकरे की मौत हुई है । वहीं नरऊ गांव में जा रहे उझानी से नाले के गंदे पानी के खिलाफ कांग्रेसी व ग्रामीण 13 दिन से गांव के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। बच्चे की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत के बाद देखने वाले ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। इस संबंध में जानकारी करने पर उझानी एमओआईसी ने बताया कि इस तरह के किसी बच्चे को अस्पताल नहीं लाया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर एसडीएम मोहित सिंह ने बताया कि उन्हें अभी जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर जांच कराएंगे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!