Breaking News

बिल्सी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक हरीश

Spread the love

बिल्सी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक हरीश

तीन विदुयत उपकेंद्र खोले जाने की रखी मांग

कावड़ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने को बजट भी मांगा

बिल्सी। पटरी से उतरी चल रही बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लाइन पर लाने के लिए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया है। उन्होंने क्षेत्र में तीन नए विद्युत उपकेंद्र खुलवाने की मांग की है। विधायक ने श्रावण मास में कावड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बजट दिलाने की भी मांग की है। ज्ञात रहे कि थोड़ी सी हवा चलने पर बिल्सी नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो जाती है, जिसकी वजह लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। अनेक बार लोगों ने सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। बिजली की समस्या को क्षेत्र की जनता विधायक हरीश शाक्य के सामने कई बार रखा चुकी है और विधायक ने जनता को इस समस्या को दूर कराए जाने का आश्वासन दे दिया है। पिछले दिनों विधायक हरीश शाक्य क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने बिल्सी क्षेत्र की गंभीर हो चुकी बिजली की समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखा और नगर की सप्लाई को उलैया पॉवर स्टेशन से जोड़े जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में तीन स्थानों पर उपकेंद्र बनवाए जाने की मांग की और कहा कि यदि नए उपकेंद्र बन जाते हैं और लाइन उलैया केंद्र से जोड़ जाती है तो काफी हद तक बिल्सी नगर की जनता की की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 11 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है और उनके क्षेत्र से इस माह में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री कछला गंगा घाट पर जल भरने के लिए जाते हैं। कावड़ यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए बजट स्वीकृत किया जाए ताकि कछला गंगा घाट पर अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!