Breaking News

5 जुलाई शनिवार ओवर ब्रिज के नीचे शक्तिपीठ दुर्गा देवी मंदिर में धूमधाम से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन

Spread the love

बदायूँ
5 जुलाई शनिवार ओवर ब्रिज के नीचे शक्तिपीठ दुर्गा देवी मंदिर में धूमधाम से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया.
सबसे पहले आक्सफोर्ड कोचिंग के व्यवस्थापक दीपक गुप्ता ने सपत्नीक विधि विधान से बजरंबली समेत देवी देवताओं का पूजन किया. तत्पश्चात श्री सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला. सभी भक्तों ने श्रद्धाभाव से सुंदरकांड का सस्वर वाचन किया. बीच बीच मे भजनो की सुंदर प्रस्तुति पर भक्तों ने खूब तालियाँ बजायीं जय श्रीराम के नारे लगाए और भाव नृत्य भी किया. भक्तों ने प्रेम से अरदास लगायीं और जीवन में खुशहाल रहने की प्रभु से प्रार्थना की. अंत में आरती हुई.बूंदी और फलों का भोग लगाया गया. भक्तगणों ने प्रसाद लेकर अपने अपने घरों को प्रस्थान किया.
इस पावन अवसर पर पंडित रामकुमार शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा एडवोकेट, नरेशचंद्र शंखधार, राजू शर्मा, प्रदीप कटियार, सुरेश चंद्र उपाध्याय,समेत भारी संख्या में श्रृद्धालू मौजूद रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!