Breaking News

शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने के लिए इग्नू में ऑनलाइन लिया जा सकता है एडमिशन

Spread the love

*शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने के लिए इग्नू में ऑनलाइन लिया जा सकता है एडमिशन*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में चल रहे नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है साथ ही जुलाई 2025 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। अध्ययन केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि इग्नू की वेबसाइट के द्वारा अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र कोड 47 के अंतर्गत इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय बदायूं के कोड 47 043 के अंतर्गत जारी की गई लिंक ODL- https://ignouadmission.samarth.edu.in
ONLINE- https://ignouiop.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश लियाजासकताहै।
कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका लाभ जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है । इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ 6 माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!