Breaking News

हाईटेंशन लाइन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक पलटा

Spread the love

हाईटेंशन लाइन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक पलटा

बाजपुर से बजरी लेकर गांव बादशाहपुर जा रहा था ट्रक

बिल्सी। नगर में तहसील के पास एक ट्रक सोमवार की दोपहर सड़क पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। जिससे बाल बाल बड़ा हादसा बच गया। वहीं ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। रामपुर जिले के रहने वाले शकील ने बताया उनका ट्रक बजरी भरकर बाजपुर से बिल्सी के बादशाहपुर गांव को आया था तभी सोमवार को तहसील के निकट बादशाहपुर मार्ग पर नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन को बचाने के चक्कर में अचानक से अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, गनीमत रही उसकी चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलट जाने से ट्रक चालक बाबू खां मामूली तौर पर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने ट्रक से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ट्रक पलट जाने के कारण ट्रक में भरी बजरी नाले में फैल गई, वहीं ट्रक में काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है हाईटेंशन की लाइन काफी नीची है, जिसके कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में सरसों के तेल में मिलावट का बड़ा खुलासा FSDA की कार्रवाई में 38 कंपनियों को नोटिस, उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाने के तेल, खासकर सरसों …

error: Content is protected !!