Breaking News

विशेष पौधारोपण अभियान चलाया.

Spread the love

बिसौली। कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस जवानों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। श्री सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस पहल में दर्जनों पुलिस कर्मियों ने भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि पुलिस बल को प्रकृति के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाना भी है। इस अवसर पर एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह, भीम सिंह चौहान, सुनील कुमार, रिजाबुल हसन, वीरेश कुमार, मो. याकूब, मो. सरताज आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …