Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. मोहित यादव एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सुविधा माहेश्वरी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. मोहित यादव एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सुविधा माहेश्वरी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा. माहेश्वरी ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों व पेड़ों की रक्षा सुरक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। डा. मोहित यादव ने प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक पौधा लगाने व उसकी बच्चों की तरह भली-भांति देखभाल व सुरक्षा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट डी. एन मिश्रा, आसिफ खान, यस चौहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!