Breaking News

भदवार गर्ल्स इन्टर कॉलेज, उझानी में बाल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत मा0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में भदवार गर्ल्स इन्टर कॉलेज, उझानी में बाल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन। जिसके अन्तर्गत जनपद की बालिकाओं महिलाओं स्वयं सहायता समूह स्वैछिक संगठन सामाजिक कार्यकर्ता व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ऐ0डी0जे0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदया से अनेकों.अनेक प्रश्न पूछे जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा, लिगानुभेद, समान अवसर, सामाजिक मान्यता, सुरक्षित भविष्य, उच्च शिक्षा, लाइन आर्डर, विधिक राय, सफलता के मूलमंत्र, सामाजिक कुरितियों पर विजय, भविष्य का कैरियर आदि से सम्बन्धित विषयों पर आधारित थें। भिन्न स्तरों से पूछे गये प्रश्नों का उत्तर ऐ0डी0जे0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदया द्वारा बहुत संजीदगी पूर्वक दिया गया सफलता के मूलमंत्र के क्रम में अपना स्वयं का उदाहरण देते हुये बताया कि मै एक सामान्य परिवार से हॅू मैने अपने मन में यह ठान लिया था कि, अपने जीवन में एक ऐसा मुकाम हासिल कर सकू जिसके माध्यम से मै समाज के लिये कुछ कर सकूं जिसका परिणाम आज आपके सामने है। महिलाओ एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये यह कहा कि आप सभी लोग अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें, और निरन्तर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहें, आप लोगो को कभी किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पडे तो वेझिझग सरकार द्वारा उलब्ध करायी गयी हेल्प लाइनों जैसे 112, 181, 1090 एवं 1098 का प्रयोग कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है फिर भी कभी आपकों ऐसा प्रतीत होता है कि मुझ से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करायू तो उसके लिये मै हमेशा उपलब्ध हॅू। जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप विधवा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ तथा हेल्पलाइन 1090 181 1930 112 की वृहद रुप से प्रकाश डालते हुये लोगों से अनुरोध किया गया कि आप सभी स्वयं एवं अन्य लोगों को योजना के बारे में बताते हुये इसका लाभ अधिक से अधिक ले। कशिश सक्सेना के द्वारा विधिक सेवा व बच्चों से संबंधित अधिकारों जैसे शिक्षा अधिकार मौलिक अधिकार एवं अन्य अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुलतजिम परामर्शदाता चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये चाइल्ड लाइन द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। मन्दिर मस्जिद रलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गयी तथा भदवार गर्ल्स इन्टर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 में टॉप की बालिका अनुष्का व शिवी शर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया व प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता माथुर व विद्यालय की अध्यापिका दीक्षा को महिला कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कशिश सक्सेना एल0ए0डी0सी0, मुलतजिम काउन्सलर चाइल्ड हेल्पलाइन, छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक, रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, विद्यालय के प्रबन्धक राजन मेदीरत्ता, कुलदीप पी0एल0बी0, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुजाता माथुर व विद्यालय का समस्त स्टाप मैजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अक्सा फात्मा ने रखा पहला रोजा, इफ्तार पर दुआओं और मुबारकबादों की बरसात

Spread the loveबदायूं। पवित्र रमजान माह में इबादत और परहेजगारी के बीच शहर के चौधरी …

error: Content is protected !!