Breaking News

थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत 02 मोटरसाइकिल का आपस में एक्सीडेंट हो जाने पर 01 व्यक्ति घायल एवं 04 व्यक्तियों की मृत्यु

Spread the love

*थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत 02 मोटरसाइकिल का आपस में एक्सीडेंट हो जाने पर 01 व्यक्ति घायल एवं 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की घटना पर जिलाधिकारी, बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया*

थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अलुआ के निकट 02 मोटरसाइकिल में आमने सामने से हुए एक्सीडेंट में 05 व्यक्ति घायल हुये, जिसमें 04 व्यक्ति 1. बच्चू सिंह पुत्र कुंवरसैन उम्र 50 वर्ष 2. सोमपाल पुत्र जागन उम्र 55 वर्ष 3. अतर सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह उम्र 43 वर्ष 4. संजय सिंह पुत्र बच्चू सिंह उम्र 30 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम करखेड़ी थाना बिसौली की मृत्यु हो गयी तथा 01 घायल अशोक पुत्र भूदेव मीणा उम्र 33 वर्ष निवासी उपरोक्त का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतको का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचकर जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0के0 सरोज, उपजिलाधिकारी बिसौली श्रीमती राशि कृष्णा, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!