Breaking News

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ

Spread the love

बिसौली। आदि माता काली शक्ति पीठ, शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ अत्यंत दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। संत कुंज आश्रम, सतना (मध्यप्रदेश) से पधारे पूज्य श्री श्री 1008 राधेश्याम महाराज जी ने अरणी मंथन के माध्यम से पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ आरंभ कराया। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज और शंखनाद से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।
मुख्य यजमानों द्वारा वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में यज्ञ कुंड में आहुतियां समर्पित की गईं। चारों ओर गूंजते “हरि नाम” और यज्ञ पुरुष भगवान की जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। नगर की डोलियों ने भक्तिभाव से यज्ञ पुरुष भगवान की परिक्रमा कर पुण्य का लाभ लिया, जिससे माहौल और भी अलौकिक एवं प्रभावशाली हो गया। इस पावन अवसर पर प्रमुख यजमान वीरेंद्र बाबूजी, डा. प्रमोद, अजय पाल, अजय कुमार, होरीलाल, आज़म खान शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा, वंश बाबू, सुवता यादव, अर्चना मित्तल, अजीत ठाकुर, डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. अजित, सेवादार मनु, राजा, संदीप यादव, हरपाल गिरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविलित विद्यालय सादुल्लापुर भितारा में ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन

Spread the loveविधायक महेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर निकाली रैली बदायूँ। संविलित विद्यालय सादुल्लापुर …

error: Content is protected !!