Breaking News

छात्र, छात्राओं को छाते बांटे गए और पौधारोपण हुआ

Spread the love

बिसौली। ग्राम मदनजुड़ी के प्राथमिक विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा तीन दिवंगत युवा व्यापारियों की स्मृति में छात्र, छात्राओं को छाते बांटे गए और पौधारोपण हुआ। क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि वह दुःखद सड़क दुर्घटना आज भी लोगों के जेहन में है।
यहाँ बता दें कि कुछ माह पूर्व वृंदावन से लौटते समय नगर के युवा व्यवसाई सचिन वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय और मोहित राज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी स्मृति में रोटरी क्लब द्वारा स्कूल में 150 से अधिक छात्रों को छाते बांटे गए। इसके बाद तीनों युवा व्यवसाइयों की याद में पौधारोपण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनके शैक्षिक संसाधनों की पूर्ति करना था। इस दौरान वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष अग्रवाल, सचिव मुदित अग्रवाल, संयोजक डॉ मनोज माहेश्वरी और विनय शर्मा, कोतवाल हरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुदित अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, डॉ. मनोज माहेश्वरी, शैलेंद्र नाथ अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, आलोक गर्ग, विनय कुमार शर्मा, अजीत अग्रवाल, शुभम गर्ग, मधुकर उपाध्याय, शोभित यादव, सचिव अंकुर पाराशरी, विनीत अग्रवाल, मितान पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शर्मा, सीमा यादव, सरिता शर्मा, दीपक रस्तोगी, दयानंद , मीना, राम प्रकाश गुप्ता राम जी, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, नितिन, अनन्या आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …