Breaking News

शीघ्र अवैध कब्जों को नहीं हटाया तो भाकियू करेगी आंदोलन

Spread the love

शीघ्र अवैध कब्जों को नहीं हटाया तो भाकियू करेगी आंदोलन

प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार बदन सिंह को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी अनमोल पुत्र ओमकार सिंह की तीन बीघा भूमि गाटा संख्या-346/8 ग्राम परौली में है जिस पर दबंगो द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उक्त संबंध में प्रार्थी द्वारा अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा तथा लिखित शिकायत भी कई बार दर्ज करा चुका है किंतु प्रशासन द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया है। उक्त भूमि को शीघ्र दबंगों से कब्जा मुक्त कराई जाए। इसके अलावा बिल्सी नगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के निकट गाटा संख्या 173 श्रेणी तीन भूमि पर भी दबंगों ने अवैध कब्जा कर दुकानों को निर्माण कर लिया है। उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए पूर्व में नगर पालिका बिल्सी को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए जा चुके है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र दोनों का समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो यूनियन तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन को विवश होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर विजनेश सोलंकी, शाहनवाज़ अल्वी, अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, पंकज सोलंकी, सूरज सागर, शैलेन्द्र शर्मा, नीरज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!