Breaking News

हूटर और बत्ती लगी कार को पुलिस ने किया सीज

Spread the love

हूटर और बत्ती लगी कार को पुलिस ने किया सीज

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक हूटर और लाल बत्ती लगी एक बोलेरो कार को पकड़ लिया। कार के दस्तावेज न दिखाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खासा हड़कंप मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने क्षेत्र के सिरतोल गांव के पास चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक हूटर और लाल बत्ती लगी एक बोलेरो कार दिखाई दी। कार हाथ देकर रोका गया तभी कार के दस्तावेज दिखाने को कहा गया। चालक द्वारा दस्तावेज न दिखाए जाने पर कार को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कार में दो डंडे व अन्य सामान मिला है। फिलहाल पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …