Breaking News

बिल्सी में बिजली कटौती, किसानों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी में बिजली कतौटी, किसानों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने शुक्रवार को नलकूपों की बिजली कतौटी को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र आपूर्ति में सुधार की आधिकारियों से मांग की। किसान भूरे सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों नलकूपों को दी जाने वाली सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिस कारण सिंचाई के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसान असरार उल हक ने बताया बिजली सप्लाई न आने के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही है। किसान हरि सिंह ने बताया मिश्रीपुर मुकईया फीडर से अगोल, खैरी, नगरिया, बरनी ढकपुरा, नगला ड्ल्लू, नगला जाटान आदि गांव में पांच दिनों से बिजली सप्लाई नहीं आई जिसके कारण किसान धान की रोपाई नहीं हो पा रही हैं। गुस्साएं किसानों ने बिजली सप्लाई न देने का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होनें जेई गजेंद्र पाल सिंह से शीघ्र सुधार कराएं जाने की मांग की है। इस मौके पर असरारउल हक, भूरे सिंह, सोमबीर, जगदीश, सोहन पाल, चंद्रभान, अवधेश, अनेक सिंह, भूरे सिंह, अरविंद तिवारी, कप्तान सिंह, विनोद कुमार, नीरज कुमार, रतन सिंह, तौफीक, हरिप्रसाद, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!