Breaking News

जनता की समस्याओं का समय पर करे निराकरण: हरीश

Spread the love

जनता की समस्याओं का समय पर करे निराकरण: हरीश

बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित गल्ला मंडी समिति के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान से करीब 80 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। जिसमें से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक ने कई अधिकारियों को मोबाइल कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुरुप जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करें। ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना ना पड़े। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, अजय प्रताप सिंह, दीपक बाल्मीकि, रक्षपाल सिंह शाक्य, अनुराग शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!