Breaking News

153 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी। आज शनिवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 153 ग्राम चरस बरामद करके उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी निवासी अरून कुमार बैगुल नदी के पुल के किनारे जंगल को जाने वाले कच्चे रास्ते से चरस लेकर जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके अभियुक्त अरुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेनें पर उसके पास से 153 ग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र 30 वर्ष ने बताया कि वह सतुईया पट्टी में ढाबा चलाता है। उसका बड़ा भाई मेघनाथ पुत्र बनवारी लाल चरस लाकर देता था जिसे वह मुनाफा कमा कर बेच देता था। थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सतुईया पट्टी निवासी अभियुक्त अरुन कुमार को 153 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। और बताया कि फरार अभियुक्त मेघनाथ पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह, दरोगा पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सागर शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!