Breaking News

एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के मुसिया नगला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका राजबाला (30) के परिजनों ने उसके पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार रात को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र से मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई अमर सिंह ने बताया कि राजबाला की शादी सुरेश के साथ 2016 में हुई थी। दंपति के कमल 8 वर्ष व गौरव 5 वर्ष दो बेटे हैं। शादी के कुछ समय बाद दोनों बिसौली में रहने लगे थे। आरोप है कि इस दौरान सुरेश का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब राजबाला ने इसका विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजनौर हाईवे पर डंपर ने टेंपो को रौंदा, दवा लेकर लौट रहे पति-पत्नी समेत तीन की मौत, 12 घायल

Spread the loveबदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजनौर हाईवे पर खितौरा गांव के …