Breaking News

नगर के सबसे व्यस्त चौराहे पर अवैध वसूली और जाम का बोलबाला

Spread the love

नगर के सबसे व्यस्त चौराहे पर अवैध वसूली और जाम का बोलबाला
सहसवान, नगर के सबसे व्यस्त अकबराबाद चौराहे पर इन दिनों अवैध वसूली और भीषण जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। सैकड़ों की संख्या में दुकानों के सामने लगने वाले ठेले-खोमचे इस चौराहे की पहचान बन गए हैं, लेकिन इनके कारण स्थानीय दुकानदारों द्वारा ठेले वालों से की जा रही अवैध वसूली यातायात जाम ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। सभासद बंटी और अकरम कुरैशी ने कई बार शिकायत प्रशासन की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ ।
चौराहे पर मौजूद दुकानों के मालिक अपनी दुकानों के सामने ठेला या खोमचा लगाने के लिए हर ठेले वाले से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। यह वसूली पूरी तरह से अवैध है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। ठेले वाले, रोजी-रोटी कमाने की मजबूरी में, यह रकम देने को विवश हैं।
इस अवैध वसूली का सीधा परिणाम चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम के रूप में सामने आ रहा है। ज्यादा से ज्यादा ठेले-खोमचे लगाकर अवैध वसूली के चक्कर में, दुकानदार और ठेले वाले फुटपाथ और सड़क का एक बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं, जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए जगह कम पड़ जाती है। सुबह से लेकर शाम तक, यह चौराहा अक्सर वाहनों की लंबी कतारों और हॉर्न के शोर से गूंजता रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
इस स्थिति से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में मुश्किल होती है। प्रशासन की ओर से इस समस्या पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे अवैध वसूली करने वालों के हौसले बुलंद हैं और जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
स्थानीय सभासदों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और अवैध वसूली को रोकने के साथ-साथ चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की अपील की है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!