Breaking News

विवाहिता की मौत ससुरालियों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप।*

Spread the love

*विवाहिता की मौत ससुरालियों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप।*

*दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ देकर उतारा मौत के घाट*

सहसवान-ससुरालियों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत। बता दे आयशा, पुत्री मोहम्मद हारुन ग्राम भवानीपुर खल्ली 22 वर्ष की शादी अब से लगभग 14 महीने पहले मुस्लिम रीति रिवाज के साथ जफर अली पुत्र मुनस्सिर अली ग्राम नादायल में हुई थी विवाहित के स्वजनों का आरोप है, कि उसके ससुराल वाले आए दिन दान दहेज़ को लेकर उसको प्रातंडित करते थे विवाहिता के स्वजनों ने बताया की शुक्रवार की शाम के लिए उसके पति जफर का फोन आया आयशा ने नशीला पदार्थ खा लिया है, इसको लेकर सहसवान डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे हैं। आयशा का पति जफर अली सहसवान चिकित्सकों के पास पहुंचे जहां हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मना कर दिया और राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया विवाहिता के परिजन जैसे ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां से विवाहिता ससुराल वाले आशा को मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए जहां आयशा की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है, कि ससुराल में सास नानद व देवर व पति ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।
कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाहिता का पोस्टमार्टम करा दिया है रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!