Breaking News

जरा सी तेज हवा आने या हल्की बूंदें आने पर ही कस्बे की विजली सप्लाई काट दी जाती है

Spread the love

रुदायन (बदायूँ) कस्बा स्थित विजलीघर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कस्बे के विजलीघर का लाभ कस्बाइयों को नही मिल पा रहा है । जरा सी तेज हवा आने या हल्की बूंदें आने पर ही कस्बे की विजली सप्लाई काट दी जाती है जिससे कस्बाइयों में विजली कर्मचारियों के इस रवैया से काफी आक्रोश है ।
उल्लेखनीय है कि कस्बे में 33000 केवी का विद्युत उपकेन्द्र है जिससे कस्बा सहित दूर दराज के क्षेत्र भी जोड दिये हैं जिससे कस्बाइयों को विजली का लाभ नही मिल पा रहा है । लगभग 8 माह से विजली का आलम यह हो गया है कि छोटी-छोटी कमियां होने पर पर पूरे-पूरे दिन कस्बे की लाइट काट दी जाती है जिससे कस्बे के लोगों व व्यापारियों को भारी असुबिधा का सामना करना पडता है । विजलीघर जाकर देखने पर पता चलता है कि विद्युत केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारी कस्बे की लाइन काटकर अपने चहेते क्षेत्रों में सांठगांठ कर विजली सप्लाई उन्हें दे देते हैं । कस्बाइयों द्वारा जानकारी करने पर उन्हें बडी लाइन खराव होने का वहाना बनाकर टाल दिया जाता है । जिससे कस्बाइयों में भारी रोष है । कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी है जिसमें कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के सैकडों लोग अपना इलाज कराने आते हैं लेकिन विजली ना होने के कारण उन्हें भी भारी असुविधा होती है । इसके अलावा कस्बे में चार इण्टर कॉलेज, बैंक, पोस्ट आफिस जैसे कार्यालय भी हैं लेकिन विद्युत ना आने के कारण सभी जगह परेशानी का सामना करना पड रहा है । कस्बाइयों ने शीघ्र इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!