Breaking News

मंत्रोच्चार, घृत आहुतियों की सुगंध और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Spread the love

बिसौली। आदि माता काली शक्ति पीठ, शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का भावपूर्ण वातावरण रहा। संत कुंज आश्रम, सतना से पधारे पूज्य श्री श्री 1008 राधेश्याम महाराज जी ने वेदमंत्रों की दिव्यता से यज्ञशाला को पवित्र कर दिया। वहीं सोई आश्रम से आए फुलबाबा ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा ऐसे ही यज्ञ और शुभ कार्यों से होती है। मंत्रोच्चार, घृत आहुतियों की सुगंध और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञपुरुष भगवान की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमुख यजमान वीरेंद्र बाबूजी, फुलबाबा, मनु यादव, राजा यादव, संदीप, संजीव, अवधेश यादव, भूपेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह, एसआई शिवेंद्र भदौरिया आदि भक्तिगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!