Breaking News

गुधनी ने बिल्सी को 39 रनों से हराकर किया ट्राफी पर कब्जा

Spread the love

गुधनी ने बिल्सी को 39 रनों से हराकर किया ट्राफी पर कब्जा

बिल्सी के पिंडौल गांव में जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोल में सोमवार को एक दिवसीय जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मुकाबला गुधनी और बिल्सी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गुधनी टींम के कप्तान अनस खान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनकी टीम ने आठ ओवर में धुआधांर पारी खेलते हुए 96 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें कप्तान अनस खान ने 16, विनय ने 12, हिमांशु ने 29 रन बनाए। बिल्सी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 97 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बिल्सी टीम मात्र 57 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। जिसमें कृष्णा ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। वहीं गुधनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय कुमार ने तीन विकेट लिए। इस प्रकार गुधनी की टीम को 39 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से हिमांशु को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बाद में कोतवाल मनोज कुमार सिंह और खाद व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोतवाल ने कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि खेल जगत में भी अच्छी पहचान बनाकर अपना करियर बनाया सकते है। इस मौके पर अजीम खान, आरके लक्ष्य, राजेश कुमार, श्लोक शाक्य, राघव, शिवम, आमिर, मंयक, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!