Breaking News

किसान दिवस में हुआ कृषकों की समस्याओं का निस्तारण, दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

किसान दिवस में हुआ कृषकों की समस्याओं का निस्तारण, दी योजनाओं की जानकारी
बदायूँ: 16 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए अपील की कि समस्त किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से या सेल्फ मोड़ से तथा सहायक मोड़ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं कर सकते है।
किसान दिवस के दौरान किसान नरव्रेश सिंह ने गन्ना भुगतान की समस्या रखी जिसके सम्बन्ध में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कृषको के गन्ना का रूका भुगतान जल्दी-जल्दी करा दिया जायेगा। किसान राजेश कुमार सक्सेना ने जनपद में यूरिया व डी0ए0पी0 की जानकारी चाही जिसके सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है।
किसान चिंरजीव सिंह ने बिजली की समस्या रखी जिस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा0 सौहार्द दुबे द्वारा फसल के कीट रोग की जानकारी विस्तार से किसानों को दी गई। किसान पुष्पेन्द्र ने पशुओं के गला घोटू टीकाकरण की समस्या रखी जिस सम्बन्ध में पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि डा0 संजीव कुमार भुईयार द्वारा अवगत कराया की गला घोटू बीमारी का टीकाकरण किसान के घर-घर जाकर पशुओं को निःशुल्क अभियान चलाकर किया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त किया। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
इस अवसर पर बैक, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!