Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा*

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गुरुवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस संबंध में स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को कुछ कार्य दिए गए, जो उन्हें घर के अंदर रहकर प्रयोग में ना आने वाली सामग्री से ही पूरे करने थे। कक्षा 5 से (रविन्द्र नाथ टैगोर) से संध्या  कक्षा 5 (भीम राव अंबेडकर) से अभि सिसौदिया, कक्षा 4 (एच. जे, भाभा) से अपूर्वा , कक्षा 4 (लता मंगेशकर) से अनुष्का, कक्षा 4 (जे. सी. बोस) से नायरा सिंह ,
कक्षा 3 से (महाराणा प्रताप) से वर्तिका चौहान,  कक्षा 3 (रतन टाटा) से अतुल शाक्य, कक्षा 2 से (लव कुश) से प्रज्ञा बघेल और अंशिता शर्मा , कक्षा 2 (रामानुजम) से इंशा नूर और क्रिशय कक्षा 2 (द्रोणाचार्य) से रिहान शाक्य और ईशा वर्मा कक्षा 1 भरत से प्रयाग और  रिहांशी सक्सेना,कक्षा एक (एकलव्य)से सार्थक चौहान कक्षा एक (अभिमन्यु) से आयत  प्रथम स्थान पर रहें।  इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से पेपर फ्लावर, फोटो फ्रेम, फूलदान, गुलदस्ते, वाल हैंगर, पेन- पेंसिल स्टैंड, खिलौने के अलावा और भी बहुत सारा सजावटी एवम् रचनात्मक सामान तैयार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य उत्पादों से अधिकतम व्यावहारिक लाभ प्राप्त करना और न्यूनतम मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न करना है। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का सीधा सा मतलब है उस सामग्री से नवीन और आकर्षक चीजें बनाना या तैयार करना जिनका हम अब उपयोग नहीं करते हैं। विद्यालय की एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऐसे मुकाबलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने  इस प्रतियोगिता में तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की। इस अवसर  पर , जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य, अंकित राठौर,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,   दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) साक्षी सिंह,  नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका ,  रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, अनामिका सिंह और हर्षित  शर्मा आदि उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!