Breaking News

अभियान के संबंध में जागरूक कर दिशा निर्देश दिए

Spread the love

आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को *जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन* के सहयोग से *एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम* के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा जनपद बदायूं ( उत्तर प्रदेश) में विश्व मानव तस्करी ( दुर्व्यापार विरोधी दिवस) रेलवे स्टेशन बदायूं में आर0 पी0 एफ0 से प्रभारी रामप्रताप सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक भीमराज व समस्त स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बदायूं ट्रेनों में आने जाने वाले यात्री को मानव तस्करी भीख मांगने वाले बच्चों अनाधिकृत रुप से ट्रेन में सफ़र करने वाले बाल श्रम को आदिल को उफ़ अभियान के संबंध में जागरूक कर दिशा निर्देश दिए कि अपराध में संलग्न व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । साथ जी0 आर0 पी0 से प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा मानव तस्करी विरोधी दिवस के, अवसर पर अभियान का निरंतर चलाया जा रहा है,जिसमें प्लेटफार्म पर ट्रेनों से आने-जाने वाले सभी यात्रियों को बाल तस्करी की जानकारी दी गई और प्लेटफार्म पर रेडी वाले, चाय की दुकान वाले, पान की दुकान वाले और टेंपो चालक, ई रिक्शा चालक व यात्रियों को संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने लोगों को बाल तस्करी के बारे में बताया कि बच्चों को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने देश से दूसरे देश में ले जाकर किसी खतरनाक कार्यों को करने के लिए मालिक से कुछ समय के लिए एक मुस्त राशि में बेच देते है, इस प्रकार का कोई भी बच्चा बाल तस्करी,बाल श्रमिक का शिकार हुआ है तो हम उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 18001027222, रेलवे हेल्पलाइन 139,182 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तुरंत दे, जिससे बच्चें की मदद कर सकें। इसी के साथ काउंसलर चेतना ने कहा कि हम अपने घर है, और कहीं बाहर है और बच्चे की बाल तस्करी हो रही है तो हम उस बच्चें की मदद करना हमारा कर्तव्य है, इसी के साथ ट्रेनों में सभी यात्रियों को पंपलेट के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए स्टीकर लगाकर ट्रेनों में जागरूक किया, कैन ओ पी को लगा कर ट्रेनों से आने जाने वाले यात्रियों को पम्पलेट देकर जागरूक किया। ट्रेनों में बाल तस्करी पर अभियान चलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!