Breaking News

मॉड्यूल -2 विजिनिंग का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉड्यूल -2 विजिनिंग का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
आसफपुर – हाल ही में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चलाया जा रहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉड्यूल 2 विजिनिंग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह , हेमलता राजपूत ने शिक्षा स्वास्थ्य व स्वच्छता विषयक संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के दौरान संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी महिला प्रतिभागियों को एक एक बैग व प्रमाण पत्र देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर बी एम एम अरुण कुमार , भावना यादव , प्रेमवती , कुमकुम , दानवती , लक्ष्मी , राम श्री , वीना यादव , लीलावती यादव , पूनम आदि उपस्थित रहे ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक चलाया गया
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …