Breaking News

वजीरगंज निवासी रामकिशोर पंडित ने अपने पुत्र कृष्णमणि का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

Spread the love

वजीरगंज निवासी रामकिशोर पंडित ने अपने पुत्र कृष्णमणि का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

वजीरगंज निवासी रामकिशोर पंडित ने अपने पुत्र का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में बड़े ही धूम धाम से मनाया। रामकिशोर पंडित के पुत्र कृष्णमणि पंडित ने विकलांग आश्रम वजीरगंज में रह रहे सभी बच्चों के साथ मनाया। ओर आश्रम में रह रहे सभी बच्चों को फ्रूटी एवं फल व मिठाई वितरित की। आश्रम के सभी विकलांग बेसहारा बच्चों के चेहरे खिल उठे। वही बच्चे के पिता ने बताया हम सबको मानव सेवा ही मानवता है।नर सेवा नारायण सेवा। इसलिए ही मैने अपने पुत्र का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज मनाया है, ओर आगे भी सहयोग करता रहूंगा।वही आश्रम वजीरगंज प्रभारी सुनीरा गौर ने मां बगला मुखी का फोटो देकर सम्मानित किया ओर दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने बताया यह आश्रम आप सभी के सहयोग से चल रहा है। इस मौके पर कृष्णमणि ओर उनके दोस्त आश्रम पहुंचे और उनका जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया। इस मौके पर कृष्णमणि पंडित, कुश वार्ष्णेय, अनुभव यादव,आकाश कुमार, सर्वेश उपाध्याय, उनीश पाल सिंह यादव, चंचल यादव, सुनीरा गौर सहित आश्रम वासी मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …