Breaking News

श्रावण मास – 2025 के अवसर पर भारी / मध्यम / हल्के वाहन का यातायात डाइवर्जन / मार्ग व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान

Spread the love

*श्रावण मास – 2025 के अवसर पर भारी / मध्यम / हल्के वाहन का यातायात डाइवर्जन / मार्ग व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान*

*यातायात डाइवर्जन दिनांक -18.07.2025 की रात्रि 20:00 से प्रभावी*

*श्रावण मास 2025 के अवसर पर जनपद कासगंज के लहरा घाट, हरि की पैडी एवं जनपद बदायूँ के कछला घाट पर आने वाले कावडियों एवं श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुदृढ यातायात व्यवस्था हेतु हल्के वाहन/भारी वाहन ट्रक. ट्राला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली आदि का आवागमन निम्न प्रकार रहेगा।*

*1)- फर्रुखाबाद / शाहजहांपुर से आगरा / दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन:-*
उसावा म्याऊ चौकी से डहरपुर-दातागंज-बेलाहांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-ऑवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*2)- बरेली से कासगंज / आगरा / दिल्ली को जाने वाला यातायातः-*
बरेली से कासगंज / आगरा / दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन गैनी ऑवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*3)- मुरादाबाद से कासगंज / आगरा / दिल्ली जाने वाला यातायातः-*
मुरादाबाद से कासगंज / आगरा / दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*4)- मुरादाबाद / चन्दौसी से फर्रुखाबाद / शाहॅजहापुर को जाने वाला यातायातः-*
मुरादाबाद / चन्दौसी से फर्रुखाबाद / शाहॅजहापुर को जाने वाले भारी वाहन बिसीली से आवेला गैनी बरेली-फतेहगंज पूर्वी-बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर म्याऊ उसावा होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*5-कासगंज / आगरा / दिल्ली से मुरादाबाद / बरेली / फर्रुखाबाद जाने वाला यातायातः-*
कासगंज / आगरा / दिल्ली से मुरादाबाद / बरेली / फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अलीगढ़ नरौरा होकर सहसवान बिसौली- ऑवला-गैनी-बरेली-फतेहगंज पूर्वी बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर-म्योंऊ उसाबा होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*6)- बदायूँ से बरेली जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालनः-*
बरेली को जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुवरगांव-आँवला-अलीगंज-गैनी -रामगंगा-लाल फाटक होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*7)- बदायूँ से कासगंज / आगरा / दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालन :-*
बदायूँ से कासगंज / आगरा / दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों/अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड से खेडा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*8)- बदायूँ से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालनः-*
बदायूँ से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुये दातागंज तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग होते हुये दातागंज-बेलाडांडी-जैतीपुर- मदनापुर-जलालाबाद होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*9)- बदायूँ नगर से एटा/अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन का संचालन:-*
बदायूँ नगर / बाहरी जनपदों के एटा / अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन-जालन्धरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक कादराबाद होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।

*डायवर्जन का स्थान-*
1. उझानी बडा बाईपास- थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
2. मुजरिया चौराहा- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
3. राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा- थाना सिविल लाइन / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
4. कछला रोड सहसवान- थाना सहसवान / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
5. आवला कुँवरगाव चौराहा बड़ा बाईपास- थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
6. सरदार पटेल चौक बड़ा बाईपास – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
7. बी.आर.बी तिराहा बड़ा बाईपास- थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
8. मझिया मोड़ – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
9. कैशव चौकी – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
10. सरदार भगत सिंह चौक – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
11. जालन्धरी सराय चौराहा – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
12. नौशेरा तिराहा – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
13. बिल्सी मोड़ तिराहा – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
14. दातागंज तिराहा- थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।

*नोट:-* उपरोक्त के अतिरिक्त कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत डायवर्जन दिनांक / रूट / डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकता अनुसार संशोधन किया जा सकता है।
श्रावण मास में यातायात रुट डायवर्जन प्रत्येक शुक्रवार 20.00 बजे से सोमवार 17.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

*महत्वपूर्ण फोन नम्बर:-*
पुलिस अधीक्षक नगर
9454401022
क्षेत्राधिकारी यातायात
9454401317
जिला नियंत्रण कक्ष
9454402956
प्रभारी निरीक्षक यातायात
8445949419/7839872745


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!