Breaking News

नए सत्र में प्रवेश और नवीनीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

Spread the love

*नए सत्र में प्रवेश और नवीनीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में चल रहे नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है साथ ही जुलाई 2025 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन किया जा सकता है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने अवगत कराया है कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य 5 जनपदों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है तथा यहां उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिसकी जानकारी अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका लाभ जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है।
बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क है। डॉ श्रद्धा गुप्ता ने जनपद वासियों से आग्रह किया है, कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शैक्षिक अभियोग्यता में वृद्धि करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!