Breaking News

कछला गंगा नदी घाट रेलवे पुल पर गंगा नदीं में स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

*थाना उझानी के कछला गंगा नदी घाट रेलवे पुल पर गंगा नदीं में स्टंटबाजी कर वीडियों इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किये

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 18.07.2025 को थाना उझानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 286/2025 धारा 125 बीएनएस में नामित अभियुक्त आकाश पुत्र अनेकपाल निवासी वार्ड नं0-7 कछला थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*घटनाक्रम/ पूछताछ का विवरण -*
अभियुक्त द्वारा अपनी इस्ट्राग्राम आई.डी. पर कछला घाट पर स्थित रेलवे पुल से नीचे गंगा नदी में कूद कर नहाने की वीडियों बनाकर वायरल की गयी तथा अनावश्यक रुप से स्टन्टबाजी की गयी। पूछताछ पर इसने बताया कि वह कछला कस्बे का ही रहने वाला है तथा नगर पंचायत कछला में काम करता है और प्राईवेट गोताखोर है। वह भली भाँति तैरना जानता है और बचपन से ही कछला घाट पर रहता है । इसने स्टन्टबाजी की यह रील्स श्रावण माह से पहले जून के महीने में 20 जून व 24 जून को बनाई थी। यह भी बताया कि वीडियो वायरल होने पर इनका प्रचार प्रसार होने पर इसने स्वयं ही अपने इन्स्टाग्राम अकाउण्ट से यह वीडियों डिलीट कर दी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-* आकाश पुत्र अनेकपाल निवासी वार्ड नं0-7 कछला थाना उझानी जनपद बदायूँ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!