Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

एक साथ मजबूत भविष्य का निर्माणः पैरेंट ओरियंटेशन मीटिंग
“सफलता के लिए साझेदारी: पैरेंट ओरियंटेशन मीटिंग
बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दिनांक 19 जुलाई  अभिभावक अभिमुखीकरण बैठक का आयोजन  किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी और छात्रों के समग्र विकास पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में अभिभावकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया और विद्यालय प्रशासन ने उनके सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया। परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की सही योजना और तनाव मुक्त अध्ययन के उपाय शामिल थे। शिक्षकों ने छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने, नियमित अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के सुझाव दिए। अभिभावकों को बच्चों की मानसिक और शारीरिक भलाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई, जिससे वे परीक्षा के समय तनावमुक्त रह सकें। इसके साथ ही, छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। विद्यालय  के डायरेक्टर  वी.पी. सिंह ने अभिभाषकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस बैठक के माध्यम से हम विद्यार्थियों की शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं।” विद्यालय की एम डी राहुल कुमार सिंह ने पैरेंट ओरियंटेशन मीटिंग का महत्त्व बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जो बच्चे के हर पहलू का ज्ञान कराने में आवश्यक है। बच्चों की कमियों को दूर करके उसको विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का विचार विमर्श अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को समझने और आवश्यक सुधार करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवम् उन्हें विद्यालय से सम्पर्क बनाए रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा, प्रिंस परमार, सिदरा खान, अनामिका सिंह और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!