Breaking News

विद्युत उपकेंद्र पर कैंप का आयोजन ₹14 लाख की वसूली, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Spread the love

विद्युत उपकेंद्र पर कैंप का आयोजन ₹14 लाख की वसूली, उपभोक्ताओं को मिली राहत
सहसवान, शनिवार को मो0 शहवाजपुर बिजली घर प्रांगण में उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता की अगुवाई में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया और बकाया बिजली बिलों की वसूली भी की गई। इस एक दिवसीय कैंप में ₹14 लाख की बकाया राशि वसूल की गई, जिससे विभाग को बड़ी राहत मिली है।
कैंप के दौरान बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। कुल 12 विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत पर उनके मीटर बदले गए, जिससे उन्हें मीटर संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिला। इसके अतिरिक्त, 62 खराब बिजली बिलों को सही किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को गलत बिलों के कारण हो रही परेशानी से मुक्ति मिली।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके घर के पास ही बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंपों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और विभाग की वसूली में भी सुधार हो सके। इस मौके पर अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद,हरिशंकर,वीरेंद्र प्रताप सिंह, व अजीत सिंह,हरदेव, रूमान खान,शिवेंद्र,अमित,मुबारिक अली,अतुल शर्मा,अभिषेक,रोहित शर्मा,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!