Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने विकलांग आश्रम वजीरगंज निरीक्षण किया।

Spread the love

वजीरगंज विकलांग आश्रम में विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने विकलांग बेसहारा बच्चों को अपनी टीम के साथ पहुंचकर फल मिठाई वितरण की। जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने बताया दान ऐसी जगह करना चाहिए जहां जिसको जरूरत हो इसी को लेकर आज मैं भी विकलांग आश्रम में फल व मिठाई वितरित करने अपनी पूरी बदायूं टीम के साथ आया हूं। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव उनका स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद की टीम ने आश्रम में रह रहे सभी बच्चों का आशीर्वाद लिए। आश्रम के सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। विकलांग आश्रम प्रभारी सुनीरा गौर ने बताया अगर भूखे को अन्न मिले तो उसके सामने ही क्या दुआ के अलावा। इसी को लेकर जो भी दानदाता आता है उससे बच्चे खुश रहते है। विकलांग आश्रम वजीरगंज में दूर दराज से निरीक्षण करने लोग आते है और विकलांग बेसहारा बच्चों की मदद करते हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!