Breaking News

श्री बांके बिहारी मन्दिर जहांगीराबाद में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ

Spread the love

सहसवान: श्री बांके बिहारी मन्दिर जहांगीराबाद
में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाओ ने कलशयात्रा निकाली। इसके हवन पूजन किया गया और भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
मंदिर से प्रारंभ हुई कलशयात्रा विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण करती हुई वापस वहीं पहुंच कर संपन्न हुई। कथा के प्रथम दिन कथाव्यास पंडित हर्षित उपाध्याय ने भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत का कोई अंश अवतार है। कोई आवेश अवतार है। पूर्ण अवतार श्री कृष्ण हैं। भागवत साक्षात कल्पवृक्ष है। भक्त भागवत कथा सुनकर जो मनोकामना मांगते हैं। श्रीकृष्ण उसको तुरंत पुरा कर देते हैं। कथा में मुख्य यजमान दीपान्शु महेश्वरी रहे। कथा में मुकेश उर्फ कुक्कु, ऊषा माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, शुभांकर शर्मा, नरेंद्र सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरिद्वार में सम्मानित हुए रामपुर के शिक्षक

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। प्राथमिक विद्यालय भोट बक्काल के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सक्सेना को …

error: Content is protected !!