Breaking News

बिल्सी में कांवड़ियों के लिए किया भंडारा, उमड़ी भीड़

Spread the love

बिल्सी में कांवड़ियों के लिए किया भंडारा, उमड़ी भीड़

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास स्थित एक पैट्रोल पंप पर सावन माह के पवित्र महीने में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभांरभ एसडीएम रिपुदमन सिंह ने फीता काट कर किया। उन्होनें अपने हाथों से कांवड़ियों के लिए प्रसाद को वितरित किया। उन्होनें कहा कि सावन का माह दान और पुण्य करने का लाभ जरुर मिलता है। इस मौके पर विष्णु असावा, सुशांत असावा, प्रशान्त जैन, आयुष असावा, मुदित असावा, देव ठाकुर, पीयूष असावा, कृष्ण मुरारी असावा आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या पांच में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भी भोलेनाथ के भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों ने लोगों ने यहां पहुंच कर प्रसाद को ग्रहण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …