Breaking News

अकौली के जंगल में मिला गुधनी के दिव्यांग युवक का शव

Spread the love

अकौली के जंगल में मिला गुधनी के दिव्यांग युवक का शव

मौत का कारण स्पष्ट न होने पर शव पीएम को भेजा

बिल्सी। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली से सिरासौल जाने वाले खड़ंजा के पास एक अज्ञात दिव्यांग युवक का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्त की। बाद में पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौके पर मंगलवार की सुबह खेत पर गए अकौली के लोगों ने गांव के राकेश कुमार के खेत में एक पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना क्षेत्र में काफी फैल गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसपर कोतवाल मनोज कुमार फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर शव की पहचान की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। मगर किसी ने उसे नहीं पहचाना। बाद में पुलिस ने मृतक के शव का फोटो सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद मृतक युवक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुधनी का महेंद्र (38) पुत्र राधेश्याम निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा भरा और पीएम को भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्र की मौत का अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं महेंद्र की मौत के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!