Breaking News

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 26 जुलाई को आएंगे

Spread the love

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 26 जुलाई को आएंगे
फोटो….०१००…
बदायूं। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की कार्य समिति की आवश्यक बैठक जिला महामंत्री यश मसीह के कार्यालय पर आयोजित की गयी।
इस बैठक में 26 जुलाई 2025 को प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के जनपद में भ्रमण कार्यकम की रूपरेखा बनाई गयी। जिसमें कमल पैलिस निकट डा० आनन्द हरि के सामने इन्द्राचौक पर सर्वप्रथम अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात् जनपद के व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगे और उनके निराकरण हेतु लखनऊ में उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों से मिलकर समस्यो का निराकरण करायेगे।
जिला अध्यक्ष कृष्ण देव चांडक ने कहा कि जनपद में हो रही वेइन्तहा बिजली कटौती को बन्द कराने हेतु अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
महामंत्री यश मसीह ने शहर में जाम और अतिक्रमण पर चिन्ता वयक्त करते हुए अधिकारियों से इस समस्या को हल करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता
ने बताया कि शहर में रोडवेज, कचहरी, बाजार में टैम्पों, टिर्री द्वारा जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है इस हेतु अधिकारियों से मिलकर निस्तारण कराया जाना चाहिए।
प्रान्तीय उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी व्यापार संगठन मिलकर सभी व्यापारी बन्धुओं की समस्याओं निस्तारण हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर कृष्ण देव चांडक जिला अध्यक्ष, य श मसीह जिला महामंत्री राधेश्याम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष प्रान्तीय उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा, अनिल माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष उझानी अभिषेक वंसल जिला उपाध्यक्ष सन्तोष शर्मा, दिनेश गुप्ता उर्फ थापा, राहुल वर्मा सर्राफ आदि व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!