Breaking News

गोदी नगला में दो दिवसीय शिव तेरस मेले का शुभारम्भ, ममता शाक्य ने किया उद्धघाटन.

Spread the love

गोदी नगला में दो दिवसीय शिव तेरस मेले का शुभारम्भ, ममता शाक्य ने किया उद्धघाटन.

ग्राम गोदी नगला में पवित्र श्रावण मास की शिव तेरस के अवसर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। ममता शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने फीता काटकर मेले का उद्धघाटन किया। आयोजक समिति ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से परस्पर मेल जोल और एकता की भावना का विकास होता है। स्त्री, पुरुष और बच्चे आनन्द का अनुभव करते हैं। श्रावण मास में महादेव शंकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ममता शाक्य ने आयोजक समिति के सोहन पाल शाक्य, राम गोपाल शाक्य, बुद्ध पाल, प्रेम राज, नीरेश को भव्य मेले के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर रामेश्वर शाक्य, हरिओम सैनी, राम गोपाल पाल,ओम प्रकाश शाक्य,शिव शंकर, ओमवीर, अजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!