Breaking News

रात में ड्रोन उड़ने से गुधनी के लोगों में दहशत

Spread the love

रात में ड्रोन उड़ने से गुधनी के लोगों में दहशत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में रात में आकाश में ड्रोन घूमने के चलते गांव वाले बहुत परेशान और डरे हुए हैं। सारी-सारी रात लोग जाग कर काट रहे हैं। बुधवार की रात में ड्रोन एक ही जगह बहुत देर तक खड़ा रहा। फिर इधर-उधर घूमता रहा। प्रज्ञा यज्ञ मंदिर के आसपास काफी देर तक रहा। गांव के अनिल उपाध्याय, मनोज कुमार, रामसेवक, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष कुमारी, कैलाश देवी, अनुज कठेरिया आदि ने रात के अंधेरे में ड्रोन के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …