Breaking News

नियमित चेकअप से ही संभव है सुरक्षित प्रसव: डा.चारु गुप्ता

Spread the love

नियमित चेकअप से ही संभव है सुरक्षित प्रसव: डा.चारु गुप्ता

बिल्सी। सिरासौल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। साथ ही 70 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह मां के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव डालती है। इसके अलावा गर्भ में पल रहे बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। अपने प्रसव को सुरक्षित बनाने रखने के लिए केंद्र पर लगने वाले शिविर में अपना नियमित चेकअप जरुर कराए। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा.अरविंद कुमार वर्मा, डा.जयश्री शर्मा, सतेंद्र कुमार सिंह, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …