Breaking News

महेंद्र हत्याकांड के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ दबोचा

Spread the love

महेंद्र हत्याकांड के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ दबोचा

दो दिन पहले महेंद्र की अकौली के जंगल में की गई थी हत्या

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव अकौली जंगल में दो दिन पहले गांव गुधनी निवासी दिव्यांग महेंद्र की दो लोगों ने रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के छोटे भाई दुर्विजय ने दो लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से आलाकत्ल बैसाखी और घटना में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद कर लिया है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया 22 जुलाई की सुबह क्षेत्र के अकौली के जंगल में गांव गुधनी निवासी दिव्यांग महेंद्र पुत्र राधेश्याम की कुछ लोगों ने रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी थी। जिसके अगले दिन मृतक के छोटे भाई दुर्विजय ने चोब सिह उर्फ मनोज पुत्र नत्थू निवासी ग्राम सिरासोल पट्टी कुवर सहाय और रुपराम उर्फ नन्हे पुत्र मनोज निवासी ग्राम गुधनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिरसोल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से आलाकत्ल मृतक की बैसाखी और घटना में प्रयुक्त एक टेंपो बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!