Breaking News

किंग क्लब ने जीतकर टूर्नामेंट की शील्ड पर किया कब्जा

Spread the love

किंग क्लब ने जीतकर टूर्नामेंट की शील्ड पर किया कब्जा

बेहतरीन प्रदर्शन पर बाबू को दिया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो में अगोल रोड स्थित मैदान पर रविवार को एक दिवसीय जूनियर कि्रकेट टूर्नामेंट का आयोजिन किया गया। जिसका फाइनल मैच बिल्सी की चौधरी क्लब और किंग क्लब की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें किंग क्लब ने छह विकेट से मैच जीतकर शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया। बाद में विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। यहां सबसे पहले बिल्सी की चौधरी क्लब के कप्तान सुमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए। जिसमें कप्तान सुमित ने 20, अर्जुन ने 10, सोनू ने 11, आयन ने नौ और प्रयाग ने 13 रन बनाए। वहीं किंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरशान ने चार, कृष्णा ने एक विकेट लिया। इसके बाद 72 रनों को लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी किंग क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बाबू ने 40 और कप्तान अजहर ने 32 रनों का पारी खेली। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बाबू को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। बाद में आयोजक गौरव वाष्र्णेय ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में इकरार अहमद, योगेश कुमार, विवेक कुमार, पवन शाक्य, आरके लक्ष्य, कृष्णा वाष्र्णेय, श्लोक शाक्य, कार्तिक आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!