Breaking News

साइकिल स्कूल जा रहे बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा दो मासूमों की मौके पर मौत एक गंभीर

Spread the love

बिग ब्रेकिंग
साइकिल स्कूल जा रहे बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा दो मासूमों की मौके पर मौत एक गंभीर ।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंगौला निवासी प्रेमपाल की 12 वर्षीय पुत्री अंशू, 10 वर्षीय पुत्र अंकित साइकिल से स्कूल जा रहे थे। गांव के ही महीपाल की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू भी साइकिल पर बैठी थी। सिलहरी गांव से पहले सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घायल बच्चे छिटक कर सड़क किनारे दूर दूर जा रहे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में अंकित और अंशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। खुशबू को सीएचसी लाया गया यहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!